हुज़ूर: भोपाल की महिला कर्मचारी को नासिक के ठग ने ₹2.92 लाख का चूना लगाया
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल की मार्केटिंग कंपनी की महिला कर्मचारी को नासिक के ठग ने करीब 2.92 लाख रुपए का चूना लगा दिया। ठग ने यह रकम करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ली थी। पीड़िता रुपए के बदले डॉलर लेना चाहती थी। लिहाजा उसने तीन किस्तों में आरोपी को पूरी रकम दी। पैसा मिलते ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ठगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।