मसूदा: बाइक से गिरने की वजह से गड्डी रामपुरा खरवा निवासी महिला हुई घायल, उपचार के लिए मसूदा चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
Masuda, Ajmer | Sep 4, 2024 मोटरसाइकिल से गिरने से महिला घायल मसूदा 4 सितंबर मसूदा उपखंड क्षेत्र गड्डी रामपुरा खरवा निवासी आनन्द कंवर पत्नि नन्द अपने पुत्र के साथ विजयनगर की ओर जाते समय ग्राम पंचायत शेरगढ़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई राहगीरों की मदद से घायल महिला को मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।