कहरा: विद्युत करेंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम,घटना सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक का
घटना सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक के पास का है जहां एक निजी मकान में ग्रिल वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था उसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वेल्डिंग मिस्त्री प्रिंकेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।