कर्वी: बहिलपुरवा के बड़ी मड़ैयन में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बहिलपुरवा के बड़ी मड़ैयन गांव में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे जहरीला कीड़ा काटने से 45 वर्षीया महिला माया निवासी बड़ी मड़ैयन की हालत बिगड़ गई। माया पड़ोसी के घर से अपने घर पैदल जा रही थी, तभी उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। वहीं माया का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। माया की हालत अब ठीक बताई जा रही है।