शेखपुरा: उत्पाद विभाग ने रामनगर गांव में छापेमारी कर 1200 किलो जावा गुड़ को किया विनष्ट
रामनगर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में 1200 किलो जावा गुड़ को बरामद किया गया। जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया। छापेमारी में किसी भी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।