आज 4 दिसंबर शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय की जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के राष्ट्रव्यापी अभियान 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' के तहत हरदा जिले में कल (शुक्रवार) एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दोपहर 4 बजे से लगेगा। जिले की सभी बैंक शाखाएं इसका आयोजन करेंगी।