बेगूसराय: बेगूसराय के जगदर गांव में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने जिला स्तरीय क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन
बेगूसराय के जगदर गांव में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके विधिवत रूप से मैच को प्रारंभ करवाया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की बेगूसराय जिला जिसे खेल की धरती के रूप में जाना जाता है और यहां कई प्रकार के कई विधाओं के खेल आयोजित होते हैं ।