पटना ग्रामीण: दीघा थाना इलाके में पूर्व मुखिया भागीरथ राय के घर पर गोलीबारी मामले में दो युवकों को लिया गया हिरासत में
दीघा थाना इलाके में पूर्व मुखिया भागीरथ राय के घर पर गोलीबारी में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों के परिचित हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस गोलीकांड में गुरुवार को ही पुलिस दो आरोपियों पूर्व सरपंच विमल राय और फौजी धर्मेंद्र राय को गिरफ्तार कर चुकी थी। अन्य 10 आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।