इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव जवार में सोमवार शाम ताश खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सामुदायिक विवाद में बदल गया था। दोनों समुदायों के लोगों द्वारा जमकर ईंट-पत्थर फेंक गए। इस मामले में दो प्राथमिकी पंजीकृत की गई है, जिसमें एक प्राथमिकी पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।