झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार शाम 5 बजे अधिवक्ता संघ भवन में संपन्न हो गया। इसको लेकर गिरिडीह के अधिवक्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया। जिला अधिवक्ता संघ भवन में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान कराया गया, जिसमें 683 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।