कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति से विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत
नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में रक्षाबंधन के दिन पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पति ने जब दरवाजा खोल तो पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ पाया। महिला को गंभीर हालत में काशीराम अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।