कानपुर: पनकी पुलिस ने शातिर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस ने शातिर युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी की पक्का तालाब मसवानपुर के रहने वाले प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है