कानपुर: पनकी पुलिस ने 25000 रुपए के इनामी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपए के इनामी अभियुक्त लकी साहू को पनकी मंदिर की ओर जाने वाले फ्लाई ओवर के नीचे से नर्सरी की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक करवाई की जा रही है।