बेरमो: फुसरो,होली गिले-शिकवे दूर कर मधुर संबंध स्थापित करने का संदेश देता है - गिरिजा शंकर पांडेय
Bermo, Bokaro | Mar 24, 2024 राष्ट्रीय कॉलोनी मजदूर यूनियन इंटक के पांच नंबर धौरा स्थित प्रधान कार्यालय में यूनियन के तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां यूनियन एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर कौशल अलबेला के टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक होली के गीत प्रस्तुत किए गए।