रविवार 2:00 सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बस के पीछे टक्कर मार दिया, इसकी चपेट में पैदल जा रही तीन महिलाओं में एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में पप्पी बैगा की मौत हो गई वही बरसिया बाई और शिववती गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम चिकित्सालय में दाखिल कराया गयाहै।