रहुई थाना क्षेत्र के सोनसिकरा मोड़ के समीप बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब 4 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पीकअप वाहन ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के सोनसिकरा गाँव निवासी शशि भूषण चौहान के 10 वर्षीय पुत्री कामिनी कुमारी के रूप में की गई है