पन्ना: विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 31, 2024 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर मतदान केन्द्रों व अन्य सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 17 के तहत 1092 विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारी 25 से 27 अप्रैल तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।