जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस व एसओजी टीम ने एनएच-19 स्थित नगला राधे मोड़ अंडरपास के समीप से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रौकी उर्फ बम्बा पुत्र नरेश निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज को गिरफ्तार कर लिया।