धनौरा: गजरौला हाईवे पर पैराडाइज होटल के सामने बंदूक लहराते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
रविवार सुबह 10:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में बंदूक लहराते हुए युवकों का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह वीडियो गजरौला हाईवे स्थित पैराडाइज होटल के सामने का बताया जा रहा है। गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया है कि मामला संज्ञान में है।