रामपुर: शहर के बीच स्थित किले की जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, सड़कों पर गड्ढों से होती है परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Rampur, Rampur | Jul 18, 2025 शुक्रवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर शहर की सड़कें जहां एक ओर चमक रही हैं, वहीं शहर के ठीक बीचोबीच, रामपुर किले के मुख्य द्वार की सड़क की दयनीय हालत से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय व्यापार मंडल के नेताओं ने इस मुद्दे को जिलाधिकारी के सामने उठाया है।