इंदौर: एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए दहेज के लिए किया प्रताड़ित, महिला थाना पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Indore, Indore | Jul 6, 2024 इंदौर के पलासिया स्थित महिला थाने पर एक पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसके पति और ससुराल के अन्य दो लोग 5 लाख रुपए की दहेज की मांग कर रहे हैं और उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस पर से महिला थाना पुलिस के द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही इस मामले को जांच में लिया गया है।