इंदौर: भंवरकुआं इलाके में छात्रा की गाड़ी से पर्स, सोने की चेन और कागजात हुए चोरी, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच की शुरू
Indore, Indore | Jul 6, 2024 इंदौर के भंवरकुआं इलाके से स्नेहल चौधरी नामक युवती की गाड़ी की डिक्की से पर्स, सोने की चेन और कागजात चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें छात्रा ने थाने पहुंचकर इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें छात्रा ने बताया कि वह खड़ी करके काम से गई थी, लेकिन जब वह वापस आई तब उसकी गाड़ी से सामान गायब थे। जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू कर दी है।