इंदौर: सोशल मीडिया पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने दर्ज कराई शिकायत, एरोड्रम क्षेत्र की अमरकुंज कॉलोनी का मामला
Indore, Indore | Jul 6, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की अमर कुंज कॉलोनी में रहने वाले दक्ष सोलंकी नामक युवक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक के द्वारा थाने पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें युवक ने बताया की उसको धमकी भरा मैसेज भेजने वाले की आईडी सुमित यादव के नाम पर है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।