रामपुर: ग्राम खाता चिंतामन के निकट एम्बुलेंस की टक्कर से एक युवक की मौत, एक लड़की घायल, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Nov 22, 2025 शनिवार सुबह 8:30 बजे के आसपास ग्राम खाता चिंतामन के निकट एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन निवासी 20 वर्षिय देवेन्द्र की मौत हो गई। एक लड़की घायल है। दरअसल देवेन्द्र की चचेरी बहन कि आज शादी है। जिसके लिए रिश्तेदारी की एक लड़की को स्कूटी पर अपने घर लेकर का रहा था। एम्बुलेंस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।