झालरापाटन: पूर्व मंत्री एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचे, पीपलोदी स्कूल हादसे में भाया का दावा, प्रशासन ने बिल्डिंग डिस्मेंटल कर सबूत नष्ट किए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पीपलोदी स्कूल हादसे में घायल बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मंत्री भाया ने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने झालावाड़ जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।