बिश्रामपुर: नावाडीह कला में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
आरसीयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा मंगलवार की दोपहर तकरीबन दो बजे कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें कई युवाओं को सफलता मिली है। ड्राइव में मासू ब्रेक्स लिमिटेड, यूएनओ मिंडा लिमिटेड,ब्लैक ऐप्पल टेक्नोलॉजी,तथा के पी कॉन्ट्रेक्शन लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का साक्षात्कार लिया।