राजकीय बुनियादी विद्यालय डुमरी में सीएमसी एवं सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के पुनर्गठन के लिए आम सभा शनिवार, 31 जनवरी को प्रांगण में आयोजित होगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर महतो ने गुरुवार को अपराह्न करीब 5.45 बजे बताया कि पोषक क्षेत्र के अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविदों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।