नौतनवा: नौतनवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में आए 93 मामलों में से 14 का हुआ निस्तारण
शनिवार को 3 बजे नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम ने जन फरियाद सुनी। इसमें कुल 93 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।मातहतों को समाधान दिवस में आने वाले मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।