नौतनवा: नौतनवा में निकाली गई खाटू श्याम की शोभा यात्रा
खाटू श्याम के प्रकटोत्सव पर मारवाड़ी समाज की ओर से शनिवार को 2 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल खाटू श्याम बाबा की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं झांकी के पीछे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते और बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जिनके जयकारों से पूरे नगर की फिजा गूंज उठी।