प्रयागराज: सिविल लाइंस में बीजेपी के निर्वाचित जिला अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
प्रयागराज में बीते दिनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर गंगापार तथा यमुनापार के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जबकि आज शुक्रवार को करीब 4:30 बजे के आसपास प्रयागराज महानगर के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता का सिविल लाइंस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।