पौड़ी शहर के समीपवर्ती कंडोलिया टेका मोटरमार्ग पर रविवार को दिनदहाड़े दो गुलदारों के खुलेआम सड़क पर घूमने का वीडियो सामने आया है, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।यह मोटरमार्ग स्थानीय लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक जैसा लोकप्रिय स्थान है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम लोग टहलने आते है।