हुज़ूर: भोपाल में बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर होगी कार्रवाई, खाद्य विभाग देखेगा पंप की CCTV रिकॉर्डिंग
Huzur, Bhopal | Aug 5, 2025 भोपाल में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने का आदेश 1 अगस्त से लागू हो गया। बावजूद कई पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जहांबिना हेलमेट के ही लोगों की गाड़ियों में पेट्रल भरा जा रहाहै। इस पर लगाम कसने के लिए खाद्य विभाग अब पंप परलगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखेगा। इसके लिए टीमेंभी बनाई गई हैं। बता दें कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 30 जुलाई कोआदेश दिए थे।