श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में किसानों ने अतिरिक्त मूंगफली खरीद केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार मूंगफली की बंपर पैदावार हुई है। जिसकी वजह से कस्बे में स्थित अनाज मंडी में मूंगफली तुलवाने के लिए बड़ी संख्या में सुबह से लेकर शाम तक किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है। जिससे किसान परेशान होते हैं वहीं सोमवार दोपहर 4 बजे किसानों ने कांग्रेस नेता हरिराम बना के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मूंगफली खरीद के लिए