बड़वानी: कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में 45 आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं,अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्टरेट सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश एवं अन्य विभागो के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे। जनसुनवाई में 45 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आये। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदको की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुनने के पश्चात उनके त्वरित निराकरण