सिवान: सीवान: पुलिस ने अवैध ऑर्केस्ट्रा पर कार्रवाई कर 10 नाबालिग लड़कियों को बचाया
Siwan, Siwan | Nov 21, 2025 सीवान में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। भारी पुलिस बल के साथ की गई इस छापेमारी में दो आर्केस्ट्रा संचालक बाजितपुर निवासी दीपक सिंह और मदारपुर निवासी मनु कुमार को गिरफ्तारकिया गया है।