टेहरोली: वरमपुरा में आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, किसानों में मची चीख-पुकार
तहसील टहरौली क्षेत्र के वरमपुरा गांव में आज शुक्रवार को समय 4 बजे के करीब एक हार्वेस्टर से फसल काटते समय अचानक उठी चिंगारी ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया अचानक लगी भीषण आग से वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई सूचना पर जब तक दमकल कर्मी पहुंचे तब तक आस पास के खेतों में आग फैल जाने पर 50 बीघा से भी अधिक की किसानों की फसल जलकर खाक हो गई है