बूरमू: बुढ़मू प्रखंड में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Burmu, Ranchi | Apr 22, 2025 बुढ़मू प्रखंड सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 4 बजे संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में डालसा, रांची के पीएलवी अनिल ठाकुर और सादिक अली ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है।