गाज़ियाबाद: करोड़ों की चोरी का क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्तों को नेशनल हाईवे 9 से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने बीती 9 फरवरी 2024 को अजनारा मार्केट में हुई दुकान से करोड़ों की चोरी का खुलासा कर दिया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि अतुल, अरुण व नितिन को गिरफ्तार किया गया है और इनकी निशानदेही पर ₹1 करोड़ 97 लाख बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि इन तीनों ने षड्यंत्र बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।