मुरादाबाद: मुगलपुरा में रिक्शा ना देने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति पर हथियार से किया गया हमला, बीच बचाव में पिता भी हुए घायल
थाना मुगलपुरा इलाके के जामा मस्जिद के चुने के भट्टे के पास ठेले से नमकीन खरीद रहा,साजिद नाम के व्यक्ति के ऊपर शानू ने पीछे से आकर धारदार हथियार से गर्दन और हाथ पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा, घायल साजिद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां,उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।