बनमनखी प्रखंड अंतर्गत पूर्व बिशनपुर दत्त पंचायत के पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय नवकांत झा (90 वर्ष) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।