सितारगंज: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य सितारगंज पहुंचे, कहा- जल्द होगा संगठन का विस्तार
रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के सितारगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जल्द होगा संगठन का विस्तार। और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी करने की अपील की है।