बुंडू: कोडदा गांव स्थित कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Bundu, Ranchi | Mar 17, 2024 बुंडू थाना क्षेत्र के कोडदा गांव के टोला कुडबाडीह निवासी एतवा मुंडा उम्र 60 वर्षीय की कुआं में गिरने से मौत हो गई है ।ग्रामीण द्वारा बताया जाता है कि वह स्नान करने के लिए के लिए गया था ।इस समय तेज हवा और वर्षा होने के कारण कुएं में गिर गया।