बदायूं: दहेज में तीन लाख की डिमांड होने के कारण कथरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 13, 2024 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के पस्तौर गांव के रहने वाले राम भरोसे ने अपनी बेटी की शादी थाना मूसाझाग क्षेत्र के कथरा गांव के रहने वाले अशोक के साथ की थी। मीना के मायके वालों का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में ₹300000 की डिमांड कर रहे थे और दहेज न देने के कारण मीना की मंगलवार को ससुरालियों ने हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।