थानेसर: कुरुक्षेत्र पुलिस से तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, उप पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के सभागार में दी विदाई
कुरुक्षेत्र पुलिस परिवार के 3 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि 30 सितम्बर को जिला पुलिस के निरीक्षक बलविंदर पाल, उप निरीक्षक रणधीर सिंह और उप निरीक्षक ओम प्रकाश सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बधाई दी ।