रामगढ़: रामगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महावीर जयंती, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
Ramgarh, Alwar | Mar 30, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार को भगवान महावीर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। जैन समाज द्वारा आयोजित इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान के साथ पूजन, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।