करछना: बेलसारा गांव से दवा के लिए निकले 60 वर्षीय व्यक्ति का नहीं लग रहा सुराग, पुलिस में की गई शिकायत
कौंधियारा थाना क्षेत्र के डंकू का पूरा बेलसारा गांव निवासी 60 वर्षीय कप्तान यादव बुधवार सुबह साइकिल से दवा लेने के लिए करछना के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो उठे। परिजनों ने नात रिश्तेदारियों के साथ हर जगह हर संभव खोज किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की गई।