मुज़फ्फरनगर: गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्या सरकार के कामकाज का बखान
भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी दी की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित विकसित भारत और मोदी गारंटी अभियान के अंतर्गत वह मुजफ्फरनगर में आए हैं। उसका मुख्य मकसद जनता से सुझाव लेना और उन सुझावों को अपने संकल्प पत्र में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अन्य दलों की तरह घोषणा पत्र नहीं बनाया है।