बाराकोट: बाराकोट के रैघाव में एडी देवता का पारंपरिक 21 दिवसीय जागर का आयोजन जारी है
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे पूजा-अर्चना पुरोहित राजेंद्र बगौली ने संपन्न कराई। जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी और दीवान सिंह अधिकारी ने महाभारत और रामायण कालीन कथाओं और गीतों का गायन कर देवी-देवताओं का आवह्वान किया। गांव के 97 वर्षीय बुजुर्ग आन सिंह अधिकारी ने युवाओं को पुरानी परंपरा और जागर के बारे में जानकारी दी।