नगर के बुधवारी बाजार में जैन मंदिर निर्माण स्थल के पास स्थित एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। घटना रविवार सुबह 12 बजे की है। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति निर्माण कार्य में लगे मजदूर बताएं जा रहे हैं। जानकारी पर प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।