स्थानीय नुमाइश मेले में गुरुवार को आयोजित विशाल दंगल में कुश्ती प्रेमियों और दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अखाड़े की लाल मिट्टी पर उतरते ही जैसे ही पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाना शुरू किए, पूरा मेला परिसर तालियों और दर्शकों के शोर से गूंज उठा।भूकंप पहलवान और स्टील बॉडी पहलवान ने अपने विरोधियों को इस अंदाज में धूल चटाई कि दर्शक रोमांचित हो उठे।